शौक़-ए-जीस्त Shauq-e-Zeest by संदीप साइलस “दीप”

शौक़-ए-जीस्त
संदीप साइलस “दीप”

तेरे शौक़-ए-जीस्त से भरा हूँ मैं
तेरी नज़रें इनायत को खड़ा हूँ मैं।

नौ-निहाल हुई दुनिया तेरी बरकत
तेरे सामने हाथ फैलाए खड़ा हूँ मैं।

कहते हैं तू सबका है दिल-निग़ार
तेरे दीदार को तरसता खड़ा हूँ मैं।

सुनते हैं तू दारा-दाता है, मसीहा है
एक साँस बदन में लिए खड़ा हूँ मैं।

तेरी आमद को तैय्यार हमेशा हूँ मैं
रौनक़-ए-इश्क़, रोशन खड़ा हूँ मैं।

तेरे चमन में ये कैसी शमशीर चली
इंसानियत की गुहार लिए खड़ा हूँ मैं।

बंद कर लीं हैं आँखें तेरे नुमाइंदों ने
इंसाँ के दिल का दर्द लिए खड़ा हूँ मैं।

हो गए हैं ख़ामोश तेरे बनाए हुए साज़
होठों पे हज़ारों नग़मे लिए खड़ा हूँ मैं।

इस अंधेरे को दूर, तो करना ही होगा
यक़ीन का “दीप” जलाए खड़ा हूँ मैं।

(Written: Delhi; 25 April 2020)

वक़्त का तुम… Waqt Ka Tum… by संदीप साइलस “दीप”

वक़्त का तुम
संदीप साइलसदीप

वक़्त का तुम दम भरते हो, वक़्त किसका है
इंतिज़ार करते रहते हो, की ख़त किसका है।

मौसम-ए-बहार की रोज़ तुम राह तकते हो
दरख़्तों से बातें करते हो, परिंदा किसका है।

मन में लिए इख़्लास, क्या-क्या सम्भाले हो
तन्हाइयों में डूबे रहते हो, आसरा किसका है

ये कशिश क्या कभी ले आएगी तुम्हारा प्यार
तारों को गिनते रहते हो, आसमाँ किसका है।

उनकी रूह को ताज़ा, रुख़्सार हँसी रखते हो
असास हैं मज़बूत, उन्हें एहसास किसका है।

यूँ बात-बात आब-ए-दीदा होते हो, बेज़ार हो
कौन पोंछेगा बहते अश्क़, रूमाल किसका है।

आँखों में दास्ताँ, शरीर, हरारत लिए फिरते हो
मोहब्बत भरे लब हैं ख़ामोश, जिगर किसका है।

ख़ंजर-ए-इश्क़, लमहा-बा-लमहा धार रखते हो
खुद ही तो लहू-लुहान रहते हो, दिल किसका है।

चलो बयाबान में चलो “दीप”, वतन किसका है
तेरा हुआ तो आएगा, वरना ख़याल किसका है।

(Written: Delhi; 10 April 2020)

रब्ब की मर्ज़ी Rabb Ki Marzi by संदीप साइलस “दीप”

रब्ब की मर्ज़ी
संदीप साइलसदीप

वक़्त और शजर दोनो ही उतार देते हैं
लदे हुए ज़माने, ख़ामोश उतार देते हैं।

रब्ब की मर्ज़ी के आगे कौन खड़ा रहा
आसमानी फ़रमान कारवाँ उतार देते हैं।

अच्छे और बुरे का फ़र्क़ बेशक भूल गए
अज़ाब आते हैं तो शहंशाह उतार देते हैं।

ये ताज-ओ-तख़्त बहुत बेशक़ीमती हैं
वज़न नहीं संभला, तो होश उतार देते हैं।

आवाम के ज़ख़्म, किसी को दिखते नहीं
ये जब पकते हैं, सल्तनत उतार देते हैं।

मेरे दिल के दर्द, मेरी जाँ, कुछ ऐसे ही हैं
ये कलम से काग़ज़ पे, ख़ुदा उतार देते हैं।

तू नहीं मिलता तो दिल उदास सा रहता है
ज़मीन-ए-मोहब्बत हम धनक उतार देते हैं।

अपनी-अपनी रूह, ख़ुदाई से भर लो तुम
ज़ुल्मियों के लिबास भी ख़ुदा उतार देते हैं।

दरख़्त रखते हैं हरेक घोंसले को महफ़ूज़
दुआगो “दीप” रूहानियत को उतार लेते हैं।

(Written: Delhi; 17 April 2020)

दिल निकाल के… संदीप साइलस “दीप” Dil Nikaal Ke… Sandeep Silas

दिल निकाल के…
संदीप साइलस “दीप”

दिल निकाल के रखता हूँ रोज़ तेरे सामने
मेहर की उम्मीद करता हूँ तुझसे तेरे सामने।

कभी वेद पढ़ता हूँ, तो कभी अज़ान गाता हूँ
कभी कबीर, कभी नानक होते हैं मेरे सामने।

नव-दुर्गा का अदब रखना है मुझे ता ज़िंदगी
इंजील-ए-ईसा को भी लाना है तेरे सामने।

ए इंसाँ तू क्यूँ छोड़ता जा रहा अपनी ज़मीं
तेरी पाकीज़गी को मुझे लाना है तेरे सामने।

ये सियासतें, गर्दिश में ले जा रहीं हैं तुझे हिंद
हज़ारों साल की तहज़ीब, देख है तेरे सामने।

ना सुन बुरा, ना कह बुरा, ना देख तू कुछ बुरा
बापू को भूलने से पहले, ज़रा रख उसे सामने।

नफ़रतें ना लाएँगी, अमन-ओ-चैन की दुनिया
हिट्लर भी गया था, अपनी ही गोली के सामने।

ना झूठ बोल, ना कर फ़रेब, तुझे मिली सल्तनत
कुदरत से ना खेल इंसाँ, पुतला है उसके सामने।

नहीं मानेगा तू, तो वो वापस ले लेगा तेरी साँस
कहते हैं वो मन का “दीप” देखता है अपने सामने।

प्यास… Thirst by संदीप साइलस “दीप”


प्यास

संदीप साइलसदीप

दूर से प्यास बुझती, तो किसी को कहाँ लगती

पीपी के अश्क़ तू जी गया, प्यास कहाँ लगती।

वो जिसकी तलब थी, नहीं मिला, तो इश्क़ रहा

मिल गया होता, तो इश्क़ की आग कहाँ लगती।

तँहा ना हुए होते, बादसबा, सर्द कहाँ लगती

तसव्वुर में ना आते, जाँना की कशिश कहाँ लगती।

वो ग़र पास हुए होते, दिलतिशनगी, कहाँ लगती

तीरगी के आलम सिवा, ख़्वाबों में लौ कहाँ लगती।

शबहिज्र, शुक्रिया, नीमवा रोशनी कहाँ लगती

मेरी सूखी आँखो को, उनकी नमी कब कहाँ लगती।

वादावफ़ा निभाया होता, ये ख़लिश कहाँ लगती

वो जुदा ना हुआ होता, ख़ुदा की आस कहाँ लगती।

ज़ख़्मदिल लिए फिरता हूँ, अब दवा कहाँ लगती

कुछ रखे ज़माने के लिए, वरना नुमाईशें कहाँ लगती।

अब ना हसरतशाम, ना ख़्वाहिशों से हमें काम

कोई आए ना आए, अब खामोशी भी कहाँ लगती।

एक बेगाने की आसदीपक्यूँ रखते हो अपने दिल

ख़ुदा की बारगाह में आओ, यहाँ प्यास कहाँ लगती।

(Written: Delhi; 30 March 2020)

 

रब्ब को कहा होता… संदीप साइलस “दीप”

रब्ब को कहा होता…
संदीप साइलस “दीप”

दर्द-ए-दिल को ए इंसां, तूने रब्ब को कहा होता
जिसका अक्स तू जमीं पे है, उसको कहा होता।

शिकस्ताह हाल फिरता है, एतबार किया होता
जिसने तुझे बनाया, उस रब्ब को पुकारा होता।

दस्त-ए-साक़ी ना लाए, वो जाम पिया होता
चाक-जिगर को अपने, ईमान से सिया होता ।

अह्ल-ए-किताब का कलाम, जो तूने सुना होता
रूह का परिंदा तेरा, रब्ब का नाम जिया होता।

चारागर का हक़ तूने, जो ख़ुदा को दिया होता
दुआ ने हर मर्ज़ में, दवा का काम किया होता।

कारवाँ-ए-हयात पे इतना फ़ख़्र ना किया होता
कभी तो रब्ब का भी, तूने एहतिराम किया होता।

इब्तिदा तो कर ली, तू इंतिहा को जिया होता
ख़ुदा की मोहब्बत का भी पैग़ाम लिया होता।

हद पे तू पहुँचता रहा, इख़्लास भी किया होता
जाने-अनजाने कभी वादा-ए-वफ़ा किया होता।

सामने गर तू होता, मैं तुझ को ही जिया होता
तू इश्क़ मेरा होता, मैं “दीप” तेरा ही होता।

Peace Anthem for the World by Sandeep Silas

Lyrics: Sandeep Silas; Singer: Pawni Pandey

I had been thinking for a long time that our beautiful world does not have a Peace Anthem, which can be universally accepted by the nations of the world and sung in schools and universities.

So I wrote the song, and many thanks to Akshat Pandey, my friend in Mumbai, who recorded it in the voice of his lovely and talented daughter, Pawni Pandey! Thanks Pawni, for making the Peace Anthem idea a possibility for our world and hearts!

Peace is what we want utmost if we have to preserve the human race on the planet!

PEACE ANTHEM

SANDEEP SILAS

There was a time

When the Earth was tranquil

And peace reigned around

Man lived in Eden

And Eve in his heart

Eve in his heart

The serpent of knowledge

Brought untold destruction

Hearts are now divided, homes are aflame

Lines now define frontiers

The fields are red

Are red with blood

See, now the rivers sigh

And the mountains silently cry

The oceans tremble with fear

Music is drowned, by the roar above

And toys have gone for guns

This is my land, those are my men

No one is equal, anymore

Anymore

We have everything

We have nothing

There are tears in every eye

Angels have also become shy

Children don’t play those innocent games

Ivy rushes up walls no more

Strange darkness follows every man

No one to stop and give a hand

Peace does not live in hearts

Not, live in hearts

So think of everyone

As your dear one

Kindle some warmth to last forever

Share the little you have with love

See, tender flowers bring you a promise every season

And the sky still shows a rainbow after the blinding rain

Spring, bursts from the autumns’ yellow

Green is the hand of the gardener

Look at the wonders of this beautiful world

And feel the magic living around you

Living around you

We have everything

We have nothing

There is so much peace hidden in every heart

The world can become one again

Say, that we’ll not live apart

Come let us wish for the healing rain

Turn the wheel as it must

Bring peace to every troubled heart

Peace to every heart

Peace to every heart

We have everything

We have everything

(Written: April 9, 2011)

तू लौ ख़ुशनुमा…by संदीप साइलस “दीप” Tu Lau Khushnuma…by Sandeep Silas “deep”

तू लौ ख़ुशनुमा…

संदीप साइलसदीप

तू लौ ख़ुशनुमा, मैं पतंगा तेरा

तुझको जियूँ तो, जल जाऊँ मैं ।

ये क्या राबता, कैसा है मेला

तुझको छू लूँ तो, खिल जाऊँ मैं ।

तू मदहोश है, मेरा खोया पिया

तुझको देखूँ तो, भर जाऊँ मैं ।

मेरा दिल तो तेरा, घर बन गया

तुझको पाऊँ तो, बस जाऊँ मैं ।

तेरा चर्चा रहा, वो ज़माना तेरा

गहमा-गहमी हो, तो डर जाऊँ मैं ।

मैं तो आयत तेरी, तू ईसा है मेरा

तुझको मिलने को, ललचाऊँ मैं ।

हर राह तेरी, हर जहां है तेरा

ले चला तू मुझे, कहाँ को जिया ।

ज़ुबान ने मेरी, आज शिकवा किया

ऐसा मिलना हुआ, तो मर जाऊँ मैं ।

तू लौ ख़ुशनुमा, मैं पतंगा तेरा

तुझको जियूँ तो, जल जाऊँ मैं ।

ये क्या राबता, कैसा है मेला

तुझको छू लूँ, तो खिल जाऊँ मैं ।

TU LAU KHUSHNUMA…

Sandeep Silas “deep”

Tu lau khushnuma, main patanga tera

Tujhko jiyun to, jal jaun main

Ye kya raabta, kaisa hai mela

Tujhko chhuu lun to, khil jaun main

Tu madhosh hai, mera khoya piya

Tujhko dekhun to, bhar jaun main

Mera dil to tera, ghar ban gaya

Tujhko paun to, bas jaun main

Tera charcha raha, wo zamana tera

Gehma-gehmi ho, to dar jaun main

Main to aayat teri, tu Isaa hai mera

Tujhko milne ko, lalchaun main

Har raah teri, har jahaan hai tera

Le chala tu mujhey, kahan ko jiya

Zubaan ne meri, aaj shikwa kiya

Aisa milna hua to, mar jaun main

Tu lau khushnuma, main patanga tera

Tujhko jiyun to, jal jaun main

Ye kya raabta, kaisa hai mela

Tujhko chhuu lun to, khil jaun main

 

(Written: Delhi; 29 November 2019; 10.10 pm -10.45 pm)

खुदा मिलाए… संदीप साइलस “दीप” Khuda Milaye…by Sandeep Silas “deep”

खुदा मिलाए, खुदा निभाए

संदीप साइलसदीप


खुदा
मिलाए, खुदा निभाए

खुदा ही सबका पिया ।

खुदा ही यारा, मन मेरा गाए

तू बन जा मेरा खुदा

कब से खड़ा था, मैं तो लुटा सा

तुझसे जुदा था पिया ।

चुपके से जा, मुझसे मिल जा

तू है जो मेरा जिया

हवा का झोंका, जो आया छू के

तुझ सा हसीन बन गया ।

ख़ुशबू से तेरी, ये जग महके

मन चमन खिल गया

हज़ारों बातें, मन में जो कर लीं

लबों पे लग गया ताला ।

आँखों ही आँखों में तुझको कह दीं

दिल की सब बातें यारा

कैसे खोने दूँ, कैसे जाने दूँ

ये पल जो है आज आया ।

साँसे मैं खुल के, आज ले लूँ

होना ना मुझसे जुदा

खुदा मिलाए, खुदा निभाए

खुदा ही सबका पिया ।

खुदा ही यारा, मन मेरा गाए

तू बन जा मेरा खुदा

(Written: Delhi; 11th November 2019; 10.26 pm to 11.10 pm)

इतना भी क्या …? ITNA BHI KYA…? WHAT IS SO MUCH…? By Sandeep Silas ‘deep’

इतना भी क्या…? ITNA BHI KYA…?

(WHAT IS SO MUCH…?)

Sandeep Silas ‘deep’

इतना भी क्या की ख़ंजर उठा लिया ?

मुस्कुरा के भी तो जान ले लेते हैं लोग ।

ऐसा भी क्या की प्यालाज़हर ला दिया?

राज़ छुपाए भी दैरहरम चले जाते हैं लोग ।

इतना भी क्या की खुदा को भुला दिया ?

ता ज़िंदगी दुआगो भी तो रह लेते हैं लोग ।

ऐसा भी क्या की कलामग्रंथ जला दिया ?

आयतों में भी तो सुकून तलाश लेते हैं लोग ।

इतना भी क्या की वादावफ़ा से पर्दा किया ?

अदावत को दिल रख के भी रह लेते हैं लोग ।

ऐसा भी क्या की राहरंजिश ही लिया?

रिश्तों का वज़न भी तो उठा लेते हैं लोग ।

इतना भी क्या की चाँद से बैर ही किया ?

दुश्मनी में भी दिल लगा लेते हैं लोग ।

ऐसा भी क्या की रुख़ पे इबलीस उतार लिया ?

पेशानी पे तो नूर की ख़्वाहिश रखते हैं लोग ।

इतना भी क्या की कोईदीपके खून का प्यासा जिया?

लहू पी के भी इंसान बने रहते हैं लोग ।

Itna bhi kya ki khanzar utha liya?

Muskura ke bhi to jaan le lete hain log

(What is so much that you picked up a dagger?

People take a life with a smile too)

Aisa bhi kya ki pyala-e-zahar la diya?

Raaz chhupaye bhi dairo-haram chaley jaatey hain log

(What is that the cup of poison was offered?

People hide secrets and still bow in a temple & mosque)

Itna bhi kya ki Khuda ko bhula diya?

Ta zindagi duago bhi to reh lete hain log

(What is so much that you even forgot the existence of God?

People live their entire lives immersed in prayer too)

Aisa bhi kya ki kalaam-o-granth jala diya?

Aayaton mein bhi to suquun talaash lete hain log

(What is that the Holy Scriptures were burned?

People find their peace in the verses too)

Itna bhi kya ki wada-e-wafa se purdah kiya?

Adaavat ko dil rakh ke bhi reh lete hain log

(What is so much that you forgot the promises made in faith?

People can hide malice in the folds of their hearts and live)

Aisa bhi kya ki raah-e-ranjish hi liya?

Rishton ka wazan bhi to uthaa lete hain log

(What is that you took to the road of enmity?

People carry the burden of relationships too)

Itna bhi kya ki chand se bair hi kiya?

Dushmani mein bhi dil laga lete hain log

(What is so much that you have ill-will for the Moon?

People engage their hearts in hostility too)

Aisa bhi kya ki rukh pe Iblis utaar liya?

Peshani pe to noor ki khwaahish rakhtey hain log

(What is that you fused your face with the Satan’s?

People actually wish for divine light to glow on their face)

Itna bhi kya ki koi “deep” ke khoon ka pyasa jiya?

Lahu pee ke bhi insaan bane rehtey hain log

(What is so much that someone lives thirsty for “deep’s” blood?

People drink blood and yet pretend to be human)

(Written: Delhi; 12 October 2019; 6.00 am to 7.07 a.m.)