Flowers is All I Have by Sandeep Silas

Flowers is All I Have

Sandeep Silas


Flowers is all I have

Flowers in your eyes

Flowers in your breath

Flowers in your heart

Flowers in your soul

 

The immortality of life’s goodness written on soft petals

The freedom of a soul’s journey carried on the fragrance

The essence of your existence dwelling in sweet nectar

The perishability of a blossom renewing faith in the life cycle

 

Flowers is all I have

Give flowers to everyone

Offer fresh flowers to your Deity

Give flowers of kindness to the hungry child on the road

Offer flowers of peace to the bomb scorched lands crying for mercy

Give flowers to the white canvas waiting for those budding in your mind

Offer flowers to everyone you meet

Flowers is all you have

 

Freedom from want is a precious flower

Dignity of life is a desired flower

Communal harmony is a treasured flower

Respect for all religions, traditions and communities is a cherished flower

Equitable distribution of wealth is a dream flower

Freedom of thought, speech, and action is a constitutional flower

Liberty of life is a God gifted flower

Flowers is what all humanity has

Flowers is all what makes you and I

So live like a flower till the time you have in this life

Pray like a flower that is happy it came to life

There is a star hidden inside every flower

That star is you

Flowers is all you and I have in this life

(Written: Goa; 17th July 2025; 7.19 am to 7.41 am)

 

 

 

 

 

 

Innocent Times by Sandeep Silas

An illustrated book for children and adults! There is nothing like the romance if the growing up age! Read it, live it all over again!

Forever Love by Sandeep Silas

Immortal Poetry written over many years encapsulating the most tender soulful emotions and philosophical thoughts!

लाया गेंदा के फूल, माँ (Laaya Genda Ke Phool Maa) by Sandeep Silas “Deep”

 

 

लाया गेंदा के फूल, माँ

लाया मैं गेंदा के फूल, माँ
एक लाल चुनरियाँ भी माँ।

लाया मैं गेंदा के फूल माँ
एक लाल चुनरिया भी माँ
हिया पूजा का थाल है माँ
करुणामई है तू, मेरी माँ।

हर साँस में तेरा नाम माँ
मेरी आस तुझ तक, माँ
क्या माँगू, तुझ से मैं माँ
बिन माँगे तू देती है माँ।

तेरे द्वार पर, आता हूँ माँ
अपना सर झुकाता हूँ माँ
दयौड़ी पे तेरी रोता हूँ माँ
एक ही दुआ रखता हूँ माँ।

आँसुओं की झड़ी से मैं माँ
तेरे चरणों को धोता हूँ माँ
कृपा करो मुझ पापी पे माँ
रहम की भीख मांगू मैं माँ।

एक सपना देखा है हमने माँ
तेरे मंदिर उसको लाया हूँ माँ
वर दे, उसका साथ मिले माँ
भर दे, अपने हर रूप से, माँ।

एक “दीप” लाया हूँ मैं माँ
तेरी बेटी का सिंदूर भी माँ
लाया मैं गेंदा के फूल, माँ
एक लाल चुनरियाँ भी माँ।

(Written: Goa; 15 October 2021; 4.29 pm to 5.21 pm)

दो सरीर, एक आत्मा (Do Sareer Ek Atmaan) by Sandeep Silas “Deep”

दो सरीर, एक आत्मा

दो सरीर, एक आत्मा
देख, अजूबा परमात्मा।

आकास में, सैकड़ों आत्मा
जिन्हें नाहीं मिले परमात्मा
बानी से झलके है, आत्मा
दो नैनन से बोले है आत्मा।

एक ही सोच, एक ही हिया
मैं हूँ दर्पण, तू मेरा है पिया
रोशनी देत है, एक ही दिया
चल सजनी घर अपने पिया।

तू गाए जा, गीत परमात्मा
माँ सुन रही है तुझे, आत्मा
सर्व बाधा का होगा ख़ात्मा
तय है हमारा मिलन आत्मा।

हो गया है मग़न तुझ में हिया
सुन ले पुकार, मन की पिया
सजाया पूजा का थाल हिया
तेरे लिए धड़कता मेरा जिया।

ना ख़ुशी है तेरे बिन, आत्मा
नाही जीवन बीते है, आत्मा
सब तार जुड़ गए हैं, आत्मा
तेरे लिए सब कुछ है, आत्मा।

दो सरीर, एक आत्मा
देख, अजूबा परमात्मा।

(Written: Goa; 7 October 2021; 8.59 am to 10.01 am)

हस्ती मुबारक (Hasti Mubarak) by संदीप साइलस “दीप”

हस्ती मुबारक

मेरे लहू में बहने लगी है, तेरी हस्ती मुबारक
मेरा दिल बस गया है, तेरी बस्ती मुबारक।

ना रही मुझे चाह की मिले बेशुमार शोहरत
तेरे आने से मिल गयी, मुझे किश्ती मुबारक।

ना दिखा तू हसीन मंजर, ना महलों की दौलत
इबादत-खाना है ख़ामोश, तिशनगी मुबारक।

अर्जमंद शहंशाह से कहो, मिट्टी की पुकार सुने
हर शख़्स पहुँच जाता है, उस ज़मीं मुबारक।

दिल रख के फिरता हूँ, तेरी मोहब्बतों का सागर
अल्फ़ाज़ मेरे है सुर की पहचान, मस्ती मुबारक।

जो भी पल उनकी मौजूदगी में, रह जाते हैं चुप
बने हैं लबरेज़ प्याला तनहा, दिल्लगी मुबारक।

खो गया जो उस जहाँ, रोयें क्यूँ, ग़म क्यूँ करें हम
मिल गयी मुझे रब्ब में, आज रहनुमाई मुबारक।

एक निगाह जो उठ के झुके, जाँ-निसार करें हम
आएगी उरूज पे अपनी भी, इत्तीफ़ाकी मुबारक।

सजता है वो रोज़ दुल्हन बन के, आएने के सामने
जिस को आस सताए है, वो ही है “दीप” मुबारक।

तिशनगी- thirst, longing; लबरेज़-overflowing

शौक़-ए-जीस्त Shauq-e-Zeest by संदीप साइलस “दीप”

शौक़-ए-जीस्त
संदीप साइलस “दीप”

तेरे शौक़-ए-जीस्त से भरा हूँ मैं
तेरी नज़रें इनायत को खड़ा हूँ मैं।

नौ-निहाल हुई दुनिया तेरी बरकत
तेरे सामने हाथ फैलाए खड़ा हूँ मैं।

कहते हैं तू सबका है दिल-निग़ार
तेरे दीदार को तरसता खड़ा हूँ मैं।

सुनते हैं तू दारा-दाता है, मसीहा है
एक साँस बदन में लिए खड़ा हूँ मैं।

तेरी आमद को तैय्यार हमेशा हूँ मैं
रौनक़-ए-इश्क़, रोशन खड़ा हूँ मैं।

तेरे चमन में ये कैसी शमशीर चली
इंसानियत की गुहार लिए खड़ा हूँ मैं।

बंद कर लीं हैं आँखें तेरे नुमाइंदों ने
इंसाँ के दिल का दर्द लिए खड़ा हूँ मैं।

हो गए हैं ख़ामोश तेरे बनाए हुए साज़
होठों पे हज़ारों नग़मे लिए खड़ा हूँ मैं।

इस अंधेरे को दूर, तो करना ही होगा
यक़ीन का “दीप” जलाए खड़ा हूँ मैं।

(Written: Delhi; 25 April 2020)

वक़्त का तुम… Waqt Ka Tum… by संदीप साइलस “दीप”

वक़्त का तुम
संदीप साइलसदीप

वक़्त का तुम दम भरते हो, वक़्त किसका है
इंतिज़ार करते रहते हो, की ख़त किसका है।

मौसम-ए-बहार की रोज़ तुम राह तकते हो
दरख़्तों से बातें करते हो, परिंदा किसका है।

मन में लिए इख़्लास, क्या-क्या सम्भाले हो
तन्हाइयों में डूबे रहते हो, आसरा किसका है

ये कशिश क्या कभी ले आएगी तुम्हारा प्यार
तारों को गिनते रहते हो, आसमाँ किसका है।

उनकी रूह को ताज़ा, रुख़्सार हँसी रखते हो
असास हैं मज़बूत, उन्हें एहसास किसका है।

यूँ बात-बात आब-ए-दीदा होते हो, बेज़ार हो
कौन पोंछेगा बहते अश्क़, रूमाल किसका है।

आँखों में दास्ताँ, शरीर, हरारत लिए फिरते हो
मोहब्बत भरे लब हैं ख़ामोश, जिगर किसका है।

ख़ंजर-ए-इश्क़, लमहा-बा-लमहा धार रखते हो
खुद ही तो लहू-लुहान रहते हो, दिल किसका है।

चलो बयाबान में चलो “दीप”, वतन किसका है
तेरा हुआ तो आएगा, वरना ख़याल किसका है।

(Written: Delhi; 10 April 2020)

रब्ब की मर्ज़ी Rabb Ki Marzi by संदीप साइलस “दीप”

रब्ब की मर्ज़ी
संदीप साइलसदीप

वक़्त और शजर दोनो ही उतार देते हैं
लदे हुए ज़माने, ख़ामोश उतार देते हैं।

रब्ब की मर्ज़ी के आगे कौन खड़ा रहा
आसमानी फ़रमान कारवाँ उतार देते हैं।

अच्छे और बुरे का फ़र्क़ बेशक भूल गए
अज़ाब आते हैं तो शहंशाह उतार देते हैं।

ये ताज-ओ-तख़्त बहुत बेशक़ीमती हैं
वज़न नहीं संभला, तो होश उतार देते हैं।

आवाम के ज़ख़्म, किसी को दिखते नहीं
ये जब पकते हैं, सल्तनत उतार देते हैं।

मेरे दिल के दर्द, मेरी जाँ, कुछ ऐसे ही हैं
ये कलम से काग़ज़ पे, ख़ुदा उतार देते हैं।

तू नहीं मिलता तो दिल उदास सा रहता है
ज़मीन-ए-मोहब्बत हम धनक उतार देते हैं।

अपनी-अपनी रूह, ख़ुदाई से भर लो तुम
ज़ुल्मियों के लिबास भी ख़ुदा उतार देते हैं।

दरख़्त रखते हैं हरेक घोंसले को महफ़ूज़
दुआगो “दीप” रूहानियत को उतार लेते हैं।

(Written: Delhi; 17 April 2020)

दिल निकाल के… संदीप साइलस “दीप” Dil Nikaal Ke… Sandeep Silas

दिल निकाल के…
संदीप साइलस “दीप”

दिल निकाल के रखता हूँ रोज़ तेरे सामने
मेहर की उम्मीद करता हूँ तुझसे तेरे सामने।

कभी वेद पढ़ता हूँ, तो कभी अज़ान गाता हूँ
कभी कबीर, कभी नानक होते हैं मेरे सामने।

नव-दुर्गा का अदब रखना है मुझे ता ज़िंदगी
इंजील-ए-ईसा को भी लाना है तेरे सामने।

ए इंसाँ तू क्यूँ छोड़ता जा रहा अपनी ज़मीं
तेरी पाकीज़गी को मुझे लाना है तेरे सामने।

ये सियासतें, गर्दिश में ले जा रहीं हैं तुझे हिंद
हज़ारों साल की तहज़ीब, देख है तेरे सामने।

ना सुन बुरा, ना कह बुरा, ना देख तू कुछ बुरा
बापू को भूलने से पहले, ज़रा रख उसे सामने।

नफ़रतें ना लाएँगी, अमन-ओ-चैन की दुनिया
हिट्लर भी गया था, अपनी ही गोली के सामने।

ना झूठ बोल, ना कर फ़रेब, तुझे मिली सल्तनत
कुदरत से ना खेल इंसाँ, पुतला है उसके सामने।

नहीं मानेगा तू, तो वो वापस ले लेगा तेरी साँस
कहते हैं वो मन का “दीप” देखता है अपने सामने।